ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sudama prasad wife : बिहार में अनोखा फर्जीवाड़ा: सांसद की पत्नी की दुकान किसी और ने बेच डाली, मचा हड़कंप

Sudama prasad wife : ऐसे में अब यहां एक सांसद जी की पत्नी का दूकान ही चोरी हो गया है। जिसके बाद इलाके में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है कि आखिरकार यह सब संभव कैसे हुआ है।

Sudama prasad wife
Sudama prasad wife
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Sudama prasad wife : बिहार हमेशा से ही अपने अनोखे कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहता है। यहां कभी चूहे शराब की बोटल गटक जाते हैं तो बकरी घास छोड़कर ऑफिस की फाइनल खा जाती है। इतना ही नहीं रेल,सड़क और पूल चोरी की घटना तो यहां के लिए आम सी बात हो गई है। ऐसे में अब यहां एक सांसद जी की पत्नी का दूकान ही चोरी हो गया है। जिसके बाद इलाके में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है कि आखिरकार यह सब संभव कैसे हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार में एक सांसद की पत्नी के दुकान को फर्जीवाड़े से बेच दिया गया। इसके बाद जमकर बबाल मचा हुआ है। यह सांसद वाम दल के हैं और भाजपा के कद्दावर नेता को चुनाव हराकर जीत हासिल किया है। लेकिन अब उनकी पत्नी के साथ यह झोल कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है?


दरअसल,भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी शोभा देवी के नाम से बरटांड़ स्थित जिला परिषद की आवंटित दुकान को फर्जीवाड़ा कर दूसरे को बेच दिया गया। इसके बाद जब इस बात की भनक सांसद की पत्नी को मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवाया और जब जिला परिषद ने मामले की जांच की तो पता चला कि इस दुकान को फर्जी तरीके से पावर ऑफ एटर्नी बनाकर दूसरे को बेच दिया गया।


इसके बाद जिला परिषद ने दुकान से अवैध कब्जा हटाते हुए इसे सील कर दिया। बरटांड स्थित जिला परिषद की दुकान संख्या आर(1)9 को दंडाधिकारी और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कर दुकान को सील कर दिया गया। डीडीसी सादात अनवर ने बताया कि 1994 में बरटांड स्थित जिला परिषद की दुकान संख्या आर (1) 9 शोभा देवी, पिता स्व रामचन्द्र बाउरी, ग्राम सांगामहुल, पो मुगमा, थाना निरसा, जिला धनबाद को आवंटित की गई थी।वर्तमान में वह आरा सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी हैं। 


इधर, सांसद की पत्नी शोभा देवी ने डीडीसी को आवेदन देकर सूचित किया कि वर्तमान में उक्त दुकान पर गैर कानूनी रूप से हाउसिंग कॉलोनी निवासी अर्जुन कुमार ने अवैध कब्जा कर दुकान का संचालन किया जा रहा है।