ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अब सुबह 7 से 4 बजे तक खुलेगी राशन की दुकान, 3 महीने तक मुफ्त में मिलेगा अनाज

PATNA : राज्य सरकार ने सभी जिलों में लाभार्थियों के बीच मुफ्त में वितरण के लिए तीन महीने का अनाज भेज दिया है. इसके साथ ही जन वितरण प्रणाली की दुकानों के खुलने का टाइम भी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य सरकार ने  सभी जिलों में लाभार्थियों के बीच मुफ्त में वितरण के लिए तीन महीने का अनाज भेज दिया है. इसके साथ ही जन वितरण प्रणाली की दुकानों के खुलने का टाइम भी बढ़ा दिया गया है और सभी लाभुकों के लिए शिफ्ट तय किया गया है. 

अब  जन वितरण प्रणाली की दुकाने 7 बजे सुबह से  4 बजे शाम तक खुली रहेंगी.  बुजुर्गों के लिए 7 बजे से 10 बजे तक,  10 बजे से 2 बजे तक का समय सभी लाभार्थियों के लिए और 2 से  4 बजे शाम के बीच हर श्रेणी की महिलाएं दुकान पर जाकर अनाज ले सकेंगी. इसका शिफ्ट का पालन हर दुकानदार को करना होगा. 


सरकार ने इसके प्रचार की भी व्यवस्था करने का निर्देश सभी डिएम को दिया है. निर्देश में कहा गया है कि गांव में ढोल बजाकर लाभुकों को यह सूचना दी जाए कि 3 महीने का अनाज उन्हें मुफ्त में सरकार दे रही है.  इससे लोग सजग हो जाएगे और मुफ्त में इसका लाभ उठाएंगे.

सरकार ने राज्य के सभी 8 करोड़ 66 लाख लाभुकों को 5 किलो अनाज मुफ्त में 3 महीना तक देने का फैसला किया है. इसी के साथ 1 करोड़ 68 लाख राशन कार्ड धारी परिवारों को एक किलो दाल भी मुफ्त में दिया जाएगा.