ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

पटना में BA का छात्र 8 दिन से लापता, स्कूटी लेकर घर से निकला था सोनू, परिजन पुलिस से लगा रहे गुहार

26 जनवरी से लापता अंकित उर्फ सोनू के मोबाइल पर परिजन लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसका मोबाइल बंद है। अपने कलेजे के टुकड़े की सकुशल बरामद को लेकर पिता पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।

BIHAR POLICE
8 दिन से छात्र लापता
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

patna city: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र से अचानक एक 21 साल का युवक पिछले 8 दिनों से लापता है। अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को वो घर से स्कूटी लेकर निकला था जिसके बाद से ही उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। बेटे की सकुशल बरामदगी के लिए पिता ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।


पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के रहने वाले मुरारी प्रसाद केसरी ने बताया कि उनका लड़का अंकित कुमार उर्फ सोनू की उम्र करीब 21 साल है। जो 26 जनवरी को दिन के 10 बजे से लापता है। वो घर से 15 हजार रूपये कैश और स्कूटी लेकर निकला था। सफेद रंग की स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01CG/2068 है। 26 जनवरी से ही पूरा परिवार सोनू की खोजबीन कर रहे हैं। सोनू के गायब हुए आज 8 दिन हो गये हैं। वह पिछले रविवार से ही गायब है। अभी तक सोनू का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


26 जनवरी से लापता सोनू की परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चला तब पिता मुरारी प्रसाद केसरी ने 27 जनवरी को चौक थाने में बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पिता ने बताया कि उनका बेटा अंकित कुमार उर्फ सोनू बीए पार्ट वन में है। 27 जनवरी को बीए पार्ट वन की परीक्षा थी जिसमें सोनू शामिल नहीं हुआ। राजेन्द्र नगर स्थित कॉलेज ऑफ कॉमर्स में उसका परीक्षा केंद्र था। 


पिता ने बताया कि सोनू के पास जियो कंपनी का सीम है जिसका मोबाइल नंबर 8235851212 है। पिता और भाई ने अपने परिवार, सोनू के दोस्त, संगे संबंधी सहित हरेक जगहों पर उसकी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। 8 दिन से लापता बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर पिता और भाई पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। बड़े भाई अमित ने लोगों से यह अपील की है उनके छोटे भाई अंकित उर्फ सोनू का पता लगाने में हमारी मदद करें। सोनू के बारे में जानकारी मिलने पर कृपया इस मोबाइल नंबर 8340592647 पर सूचित करें।  

टैग्स