ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

सृजन घोटाला मामले में 16 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, हो सकती है कुर्की जब्ती की कार्रवाई

PATNA : चर्चित सृजन घोटाला मामले में पटना स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 16 आरोपियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। 16 चार्जशीटेड आरोपियों में 11 बैंककर्मी, सरकार के चार कर्म

सृजन घोटाला मामले में 16 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, हो सकती है कुर्की जब्ती की कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : चर्चित सृजन घोटाला मामले में पटना स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 16 आरोपियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। 16 चार्जशीटेड आरोपियों में 11 बैंककर्मी, सरकार के चार कर्मी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ काफी पहले सीबीआई ने जमानती वारंट लिया था। जिसके बाद कई आरोपियों ने कोर्ट में बेल की अर्जी दाखिल की थी। अब आरोपियों द्वारा सहयोग नहीं करने पर सीबीआई ने गैर जमानती वारंट हासिल किया है।


सीबीआई ने इन सभी आरोपियों और उनके संस्थान को सरेंडर करने को कहा है। इसके लिए उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया है। अगर इस बीच आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो सीबीआई कोर्ट से इस्तेहार वारंट लेकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद कई आरोपियों ने जल्द से जल्द सरेंडर करने की बात कही है। कोर्ट ने सीबीआई को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ये सभी आरोपी कोर्ट में उपस्थित रहें ताकि केस के ट्रायल में कोई बाधा न आए।


जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने से पहले वारंट की स्थिति को बताना जरूरी होता है। इसलिए CBI ने कोर्ट से सभी के खिलाफ अरेस्ट वारंट हासिल किया है। इस दौरान सीबीआई ने संबंधित बैंकों और आरोपियों के घर का पूरा पता भी हासिल कर लिया है ताकि इनके सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा सके। सीबीआई ने सभी बैंकर्स को वारंट की कॉपी भेज दी है और अन्य आरोपियों को फोन कर 15 दिन के भीतर सरेंडर करने को कहा है।

टैग्स