ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में होगा चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन: आरके सिन्हा

PATNA: कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीय 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां पूरे पटना महानगर में जोरशोर से शुरू कर दी गई है। आज भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व स

श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में होगा चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन: आरके सिन्हा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीय 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां पूरे पटना महानगर में जोरशोर से शुरू कर दी गई है। आज भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद और चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष आरके सिन्हा ने यह बात सहाय सदन में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भगवान चित्रगुप्त जी के सामूहिक विसर्जन हेतु बैठक में कही।


उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को सामूहिक विसर्जन के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया जाएगा।  इसके बाद भाई-भोज की भी व्यवस्था होगी।दानापुर से लेकर पटना सिटी तक की विभिन्न चित्रगुप्त पूजा समितियों की एक बड़ी बैठक भी इस संबंध में की गई है। इसके अलावा लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा नए स्थानों पर भी भगवान चित्रगुप्तजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।


RK सिन्हा ने बताया कि सभी चित्रगुप्त पूजा समितियों ने भगवान चित्रगुप्त की सभी मूर्तियों को सामूहिक रूप से पटना सिटी के चित्रगुप्त घाट (पुराना नाम नौजर घाट ) स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर परिसर के तालाब में  विसर्जित करने का निर्णय लिया है।  चित्रगुप्त पूजा के विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर पूरे पटना शहर को तोरणद्वारों से सजाने का भी फैसला लिया गया है। 


चित्रगुप्त पूजा को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कई समितियों का भी गठन किया गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं से चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की सभी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा। सामूहिक विसर्जन समिति के संयोजक सुजीत कुमार वर्मा ने पूरे  क्षेत्र को 11जोन में विभक्त किये जाने की बात कही। इसके लिए सभी क्षेत्र के प्रभारी के साथ दो-दो सह प्रभारी बनाए गए हैं। 


बैठक में पटना की लगभग 75 पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों के अतिरिक्त सुदामा प्रसाद सिन्हा, चंद्रमोहन सक्सेना,नवीन सिन्हा,संजय कुमार सिन्हा,मनोज कुमार मनोज,अनूप कुमार सिन्हा,कुमार अनुपम के साथ मंदिर कमिटी के सदस्य और पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।


टैग्स