ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिला

Indigo Crisis: इंडिगो संकट के बीच स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई से पटना-दरभंगा के लिए शुरू की नई उड़ानें, विमानों का शेड्यूल जारी

Indigo Crisis: इंडिगो एयरलाइन्स के संकट के बीच स्पाइसजेट ने दिल्ली और मुंबई से बिहार के पटना और दरभंगा के लिए नई उड़ानें शुरू की हैं। नई उड़ानों से यात्रियों को राहत मिलेगी और हवाई यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

Indigo Crisis
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Indigo Crisis: इंडिगो एयरलाइन्स के आंतरिक संकट के बीच देशभर में विमानों के परिचालन प्रभावित होने के दौरान स्पाइसजेट ने दिल्ली और मुंबई से बिहार के दो प्रमुख शहरों पटना और दरभंगा के लिए नई उड़ान सेवा शुरू की है। 


यह सेवा शनिवार, 6 दिसंबर से चार रूटों दिल्ली-पटना, दिल्ली-दरभंगा, मुंबई-पटना और मुंबई-दरभंगा पर उपलब्ध है। एयरलाइन ने शुक्रवार देर रात इसकी जानकारी सार्वजनिक की। स्पाइसजेट की नई उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।


स्पाइसजेट की नई उड़ानों का शेड्यूल

दिल्ली-पटना (SG 176): दिल्ली एयरपोर्ट से शाम 7:15 बजे रवाना होगी और रात 9:05 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। 

मुंबई-पटना (SG 336): मुंबई से दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6:40 बजे पटना पहुंचेगी।

दिल्ली-दरभंगा (SG 495): दिल्ली से दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरेगी और 3:50 बजे दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

मुंबई-दरभंगा (SG 252): मुंबई से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।


इंडिगो के संकट के कारण शुक्रवार को बिहार के चार एयरपोर्ट—पटना, दरभंगा, गया और पूर्णिया—में कुल 22 उड़ानें रद्द हो गईं। इनमें सबसे ज्यादा रद्द उड़ानें पटना एयरपोर्ट की रही, जहां 12 फ्लाइटें कैंसिल हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट की नई उड़ान सेवाओं से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता