ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

SP साहेब की सुरक्षा अब AK-47 से नहीं होगी, कई विधायकों के गार्ड से भी वापस मांगे गए हथियार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया है कि आधुनिक हथियार AK-47

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया है कि आधुनिक हथियार AK-47 अब वापस करने हैं. सरकार की ओर से जारी ताजा निर्देश के मुताबिक बिहार में अब सिर्फ दो ही VIP पर्सन के सुरक्षाकर्मियों को AK-47 दिया जायेगा. 


सिर्फ CM और राज्यपाल के गार्ड को मिलेगा AK-47
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक सिर्फ महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे गार्डों को ही आधुनिक हथियार AK-47 दिया जाएगा. सरकार ने यह कहा है कि सीएम और राज्यपाल के आलावा अब किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा में लगे गार्ड को यह हथियार मुहैया नहीं कराई जाएगी. बता दें कि बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी विधायकों की सुरक्षा के लिए AK-47 दिए गए हैं. अब वे भी हथियार वापस लिए जायेंगे. 


आलाधिकारियों के गार्ड के पास भी AK-47
बिहार के आलाधिकारियों के सुरक्षा में लगे गार्डों को भी AK-47 दी गई है. जिसे अब सरकार ने वापस लेने का फैसला किया है. मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक इससे पहले भी पुलिस अधीक्षकों से इसके बारे में निर्देश दिए गए थे. सरकार ने साफ़ तौर पर ये स्पष्ट किया है कि सीएम और गवर्नर के आलावा अन्य किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा में लगे जवानों को AK 47 नहीं दिया जायेगा.