ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

सोन नदी में बड़ा हादसा: जिउतिया पर्व पर नहाने गए परिवार के 3 सदस्यों की मौत,एक बच्चा भी शामिल

Patna: राजधानी पटना से सटे पालीगंज थानाक्षेत्र के महबलीपुर सोन नदी में जिउतिया पर्व के मौके पर परिवार के संग नहाने गया तीन लोग डूबे गए। तीनों की मौत हो गयी।मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। </p

सोन नदी में बड़ा हादसा: जिउतिया पर्व पर नहाने गए परिवार के 3 सदस्यों की मौत,एक बच्चा भी शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Patna: राजधानी पटना से सटे पालीगंज थानाक्षेत्र के महबलीपुर सोन नदी में जिउतिया पर्व के मौके पर परिवार के संग नहाने गया तीन लोग डूबे गए। तीनों की मौत हो गयी।मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। 


इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद काफी मशक्कत से तीनों शव को सोन नदी से बाहर निकाला गया। मृतकों में दो लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं जबकि एक किशोर दूसरे गांव का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान पालीगंज थानाक्षेत्र के महाबलीपुर गांव निवासी लवकुश यादव के पुत्र सागर कुमार जबकि परियो गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र आनंद कुमार और जामुन साव के पुत्र कुश कुमार के रूप में हुई है। 


इधर मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिउतिया पर्व के मौके पर तीनों लोग अपने परिवार के साथ महबलीपुर सोन नदी में स्नान करने गए हुए थे। पूजा करने के बाद तीनों सोन नदी में नहाने चले गए। 


सोन नदी में गहरा पानी और गड्ढे होने के कारण तीनों का संतुलन बिगड़ा और तेज बहाव में वो लोग डूब गए। डूबते देख आसपास के स्थानीय ग्रामीण और लोग भी पहुंचे लेकिन बचाए नहीं जा सका घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और खुद पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार भी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। जहां  एसडीआरफ की टीम ने शनिवार की देर शाम तीनों लोगो का शव को बरामद  किया जहा तीन में से एक शव दस के बच्चे का है।वही घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महबलीपुर सोन नदी में जितिया पर्व के मौके पर नहाने गए तीन लोगो की डूबने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस और स्थानिक गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शव को बरामद कर लिया गया है फिलहाल पोस्टमार्टम के लिये शव को पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।