ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि, बालू उठाव के दौरान 28 ट्रक फंसे, दो ट्रक हुए लापता, ट्रक मालिकों में खासा आक्रोश

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी में अचानक सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बालू लोडिंग के दौरान 28 ट्रक सोन नदी में फंस गये। जिसमें दो ट्रक लापता हो गया है। कई घंटे बीत जाने

सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि, बालू उठाव के दौरान 28 ट्रक फंसे, दो ट्रक हुए लापता, ट्रक मालिकों में खासा आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी में अचानक सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बालू लोडिंग के दौरान 28 ट्रक सोन नदी में फंस गये। जिसमें दो ट्रक लापता हो गया है। कई घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक ट्रक को निकाला नहीं जा सका है। जिसे लेकर ट्रक मालिकों और ड्राइवरों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 


सोन नदी में ट्रकों के फंसने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी पहुंची थी। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। वहीं सोन नदी में पानी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते नदी के जलस्तर से ट्रक मालिक और ड्राइवर काफी परेशान हैं।


ट्रक मालिकों का कहना है कि वे   लोग बीते गुरुवार की रात से ही सोन नदी में अपने ट्रकों की रखवाली कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भोजन भी नसीब नहीं हो पा रहा है। लोग तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से काफी चिंतित है उनका कहना है कि यदि समय रहते उन्हें नहीं निकाला गया तो ट्रक जल समाधि ले लेगी। 


वही डेहरी अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी ने बताया कि कल से ट्रकों को निकालने की कवायद जारी है। सोन नदी में बालू की बोरिया भरकर 30 मीटर रास्ते का निर्माण कराया गया है। हालांकि पानी का जलस्तर बढ़ने से थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन शनिवार की शाम तक सभी ट्रकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता