ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के खिलाफ पटना में लगा पोस्टर, हिंदू शिव भवानी सेना ने कहा-शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और इसके बाद शाम में शिल्पा शेट्टी के र

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के खिलाफ पटना में लगा पोस्टर, हिंदू शिव भवानी सेना ने कहा-शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और इसके बाद शाम में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी देंगे। जहां करीब एक हजार मेहमान शामिल होंगे। सोनाक्षी सिन्हा के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा शादी समारोह में शामिल होने के लिए बेटी के घर पर पहुंच गए हैं। बेटी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश नजर आ रहे हैं। वही बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और होने वाले दामाद जहीर इकबाल का बैनर-पोस्टर लगाया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के खिलाफ पटना के हर चौक चौराहे पर हिंदू शिव भवानी सेना ने ये पोस्टर लगाए हैं।

पोस्टर के माध्यम से बिहारी बाबू को धमकी दी गयी है। कहा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे। सन ऑफ हिंदू के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले हिंदू शिव भवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र ने यह पोस्टर लगाया है। पोस्टर में लिखा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है। पूरे देश का इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है। 

कहा गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर पुर्नविचार करें नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल लें। क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ हो रही शादी से हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है। हिंदू शिव भवानी सेना ने धमकी दी है कि सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे। पोस्टर में आगे लिखा गया है कि हिंदू धर्म को कमजोर और नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोनाक्षी की शादी मुस्लिम लड़के से करायी जा रही है। मोहब्बत के नाम पर यह महजबी साजिश और अवैध धर्मांतरण है। इससे लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा। पूरे देश का इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है। 

टैग्स