ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बिहार के लिए बोझ बन गये हैं नीतीश, PM बनने का सपना धरा रह जाएगा

DESK: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने आज दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश को पुराने दिनों की याद दिलायी। कहा कि वे बिहार के

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बिहार के लिए बोझ बन गये हैं नीतीश, PM बनने का सपना धरा रह जाएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने आज दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश को पुराने दिनों की याद दिलायी। कहा कि वे बिहार के लिए बोझ बन गये हैं। अब वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनका यह सपना धरा रह जाएगा। 


उन्होंने कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अब कोई राजनीतिक हैसियत नहीं बची है। नीतीश जी बिहार के लिए बोझ बन गए हैं, फिर भी  प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पीएम बनने का सपना धरा ही रह जाएगा।


सम्राट चौधरी ने कहा कि जो इंसान आज तक बिना चुनाव लड़े ही, साम- दाम, दंड- भेद के जरिए सत्ता की कुर्सी पर जबरन बैठा हो, वो भला प्रधानमंत्री जैसे लोकतांत्रिक पद के बारे में सोचता कैसे है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू नीतीश जी की उत्पत्ति भाजपा के चलते हुई लेकिन आज यही लोग भाजपा को सिखा रहे हैं। भाजपा के बारे में अनाप शनाप बोल रहे हैं। 


जिनकी नीव पर इन्होंने अपनी राजनीतिक इमारत बनाई है। नीतीश जी के लिए PM की बात दूर है, अगर ये पंचायत चुनाव भी लड़े तो उसमें भी जनता इनकी जमानत जब्त करवा देगी। नरेंद्र मोदी के बूते ही जदयू 2020 के विधानसभा चुनाव में 45 और 2019 के लोकसभा चुनाव में 2 से 16 सीट पर पहुंच गयी। फिर भी इनके तोता-मैना इन्हें प्रधानमंत्री बनने के योग्य बता रहे हैं।


उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार जी के अंदर थोड़ी सी भी राजनीतिक वजूद बची हो तो विधानसभा भंग कराए  और सबसे पहले अपने गृह जिला के किसी सीट पर नॉमिनेशन करें, वहां की महान जनता इनकी जमानत जब्त करवाने का काम करेगी।

टैग्स