ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Smart Meter : बड़ी राहत : रिचार्ज खत्म होने के 7 दिन बाद तक नहीं कटेगी बिजली, कंपनी ने जारी किया निर्देश

Smart Meter : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को ठगने के लिए साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई

Smart Meter
Smart Meter
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Smart Meter : बिहार में स्मार्ट मीटर उपयोग करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर में बैलेंस खत्म होने पर भी सात दिनों तक बिजली गुल नहीं होगी। इसके बाद अगर मीटर में पैसा खत्म हो जाए तो वे एप के माध्यम से उसकी जांच करें और अधिकृत माध्यमों से ही मीटर रिचार्ज करें। जल्द ही सुविधा एप वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) से खुलेगा। बिजली कंपनी ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि वे साइबर ठगों के झांसे में न आएं।


दरअसल, बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को ठगने के लिए साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान, मीटर रिचार्ज, बिल बकाया माफ करने या कनेक्शन काटने की धमकी देकर ठगा जा रहा है। साइबर ठग उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप, एसएमएस और कॉल के जरिए नकली लिंक भेजकर उन्हें जल्दबाजी में भुगतान करने के लिए मजबूर करते हैं।


इसके अलावा कई मामलों में उपभोक्ताओं को यह कहा जाता है कि उनका मीटर रिचार्ज करना जरूरी है, वरना बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी या सरकार की नई योजना के तहत आपका बकाया बिल माफ हो सकता है, इसके लिए तुरंत लिंक पर क्लिक करें। इस तरह की धोखाधड़ी में उपभोक्ता अज्ञात लिंक पर क्लिक कर देते हैं और अपनी बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी साझा कर देते हैं, जिससे ठग उनके खाते से पैसे उड़ा लेते हैं।


इधर, बिजली कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल बिजली कंपनी की अधिकृत वेबसाइट (nbpdcl.co.in / sbpdcl.co.in), सुविधा ऐप, विद्युत कार्यालय काउंटर या वसुधा केंद्र के माध्यम से ही बिजली बिल का भुगतान/रिचार्ज करें। बिल वसूली के लिए ग्रामीण इलाकों में डोर-टू-डोर कलेक्शन की सुविधा भी दी जा रही है।