ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

सिपाही बहाली को लेकर हाईकोर्ट सख्त, DGP को 8 हफ्ते में खाली पद भरने का दिया आदेश

PATNA : सिपाही बहाली को लेकर पटना हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए डीजीपी को 2009 के विज्ञापन के तहत राज्य में सिपाहियों के रिक्त पदों पर 8 सप्ताह के अंदर बहाली प्रक्रिया पूरी करन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सिपाही बहाली को लेकर पटना हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए डीजीपी को 2009 के विज्ञापन के तहत राज्य में सिपाहियों के रिक्त पदों पर 8 सप्ताह के अंदर बहाली प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है.

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने रणधीर कुमार सिंह एवं अन्य की ओर से दायर अवमानना की अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है.

हाईकोर्ट ने कहा कि यदि तय समय के अंदर खाली पदों को नहीं भरा जा सका तो पुलिस मुख्यालय और सीपाही भर्ती आयोग हाईकोर्ट आदेश की अवमानना के लिए जिम्मेदार होंगे. सुनवाई को दौरान आवेदकोंं ने बताया कि 2014 में हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि 2009 की सिपाही भर्ती प्रक्रिया का जो 10110 कैंडिडेट का रिजल्ट 18 दिसंबर 2010 को आया है, उसमें सुधार करें. रिजल्ट में सुधार करने के बाद 13468 कैंडिडेट का रिजल्ट जारी किया गया था, पर अभी तक बढ़े हुए कैंडिडेट को बहाल नहीं किया गया है.