ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए ड्रेस कोड लागू, हाई स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों का पटना और गया में चल रहा प्रशिक्षण

PATNA: हाई स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों का प्रशिक्षण पटना और गया में चल रहा है। इन शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए ड्रेस कोर्ड की व्यवस्था की गयी है। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लि

शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए ड्रेस कोड लागू, हाई स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों का पटना और गया में चल रहा प्रशिक्षण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  हाई स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों का प्रशिक्षण पटना और गया में चल रहा है। इन शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए ड्रेस कोर्ड की व्यवस्था की गयी है। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए शिक्षा विभाग ने ड्रेस कोड लागू किया है।


प्रशिक्षण के दौरान पुरुषों को फॉर्मल शर्ट पैंट और महिलाओं को सलवार कमीज या साड़ी पहनना होगा। वही पीटी में ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज पहनना अनिवार्य होगा। बता दें कि हाई स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों का प्रशिक्षण बिपार्ड पटना और गया में प्रशिक्षण चल रहा है। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए यह ड्रेस कोर्ड लागू किया गया है।


इससे पहले शिक्षा विभाग ने पदाधिकारी और कर्मचारी के लिए ड्रेस कोड लागू किया था। जींस पैंट और टी-शर्ट में ऑफिस आने पर विभाग ने रोक लगा दी थी। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय आने को कहा गया था। 


शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि प्रायः देखा जा रहा है कि शिक्षा विभाग में पदस्थापित पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरूद्ध अनौपचारिक (Casual) कैजुअल ड्रेस में कार्यालय आ रहे हैं, जो कार्यालय के गरिमा के प्रतिकूल है।


इसलिए शिक्षा विभाग, बिहार, पटना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में गरिमायुक्त औपचारिक परिधान (Formal Dress) फॉर्मेल ड्रेस में ही कार्यालय आने का निर्देश दिया गया था। 28/06/23 को यह आदेश शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किया गया था। अब हाई स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए शिक्षा विभाग ने ड्रेस कोड लागू किया है।  

टैग्स