ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

कल हड़ताल पर रहेंगे बिहार के 35 हजार डॉक्टर, ठप रहेगी OPD सेवा

PATNA : बिहार में शुक्रवार को 35 हजार डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. कल सूबे के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रहेगी, यानी कि डॉक्टर किसी भी मरीज को नहीं देखेंगे. हालांकि

कल हड़ताल पर रहेंगे बिहार के 35 हजार डॉक्टर, ठप रहेगी OPD सेवा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में शुक्रवार को 35 हजार डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. कल सूबे के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रहेगी, यानी कि डॉक्टर किसी भी मरीज को नहीं देखेंगे. हालांकि इस दौरान इमरजेंसी और कोरोना जांच के साथ संक्रमितों के इलाज में कोई दिक्कत नहीं आएगी. इसके आलावा डॉक्टर्स अन्य किसी भी सेवा में भाग नहीं लेंगे.


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी कि आईएमए के बिहार के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 35 हजार डॉक्टरों ने हड़ताल की तैयारी कर ली है. सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इमरजेंसी सेवा छोड़ कोई भी काम नहीं होगा. सुबह 6 से शाम को 6 बजे तक डॉक्टर पूरी तरह से हड़ताल पर रहेंगे. 


डॉ. सच्चिदानंद का कहना है कि मिक्सोपैथी ऑफ एनएमसी, आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी करने का अधिकार देना गलत है. यह मरीजों के हित में नहीं है. इसी कारण से डॉक्टरों ने शुक्रवार को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक हड़ताल का फैसला लिया है. आपको बता दें कि डॉक्टरों की हड़ताल के बाद मरीजों के लिए एक दिन OPD का समय मिलेगा. शनिवार के बाद रविवार को फिर OPD बंद रहेगा.