ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Shivdeep Lande: बिहार में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं पूर्व सुपर कॉप शिवदीप लांडे! IPS की नौकरी छोड़..आगे का क्या है प्लान? आज पटना में करेंगे ऐलान

Shivdeep Lande:आईपीएस सेवा से इस्तीफा देने के बाद शिवदीप लांडे नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। उन्होंने पटना में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

 Shivdeep Lande
बिहार में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं पूर्व सुपर कॉप शिवदीप लांडे!
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे ने आईपीएस सेवा से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार 28 फरवरी को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे। शिवदीप लांडे ने पिछले साल आईपीएस पद से इस्तीफा दे दिया था।


खबरों के मुताबिक बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी रहे शिवदीप वामनराव लांडे शुक्रवार को पटना में अपनी नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। इसमें वो अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे। आपको बता दें कि शिवदीप लांडे ने पिछले साल आईपीएस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। जिसे पिछले महीने ही राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी। इस्तीफे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं था। अब शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया पर पीसी की घोषणा की है। 28 फरवरी यानी आज वो पटना के ताज सिटी सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले शिवदीप वामनराव लांडे ने एक पोस्ट शेयर की,जिसमें उन्होंने लिखा- 'जल्द आपके बीच आ रहा हूं।' पिछले दो पोस्ट में शिवदीप लांडे ने अपने पेज पर भगवान भोलेनाथ के त्रिपुंड जैसा निशान दिखाया है। इससे लग रहा है कि उनका नया कदम उनके नाम से ही जुड़ा कुछ हो सकता है। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे शिवदीप लांडे ने सितंबर 2024 में अचानक आईपीएस से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उस समय वे पूर्णिया में आईजी के पद पर तैनात थे। कुछ दिनों बाद, राज्य सरकार ने उनका तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया था। जनवरी 2025 में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस्तीफा देने के बाद, शिवदीप लांडे ने कहा था कि बिहार ही उनकी कर्मभूमि रहेगी। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता