ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण का समय बदला, अब इस वक्त लेटर सौपेंगे सीएम नीतीश

PATNA: बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आगामी 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करने वाले हैं।

शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण का समय बदला, अब इस वक्त लेटर सौपेंगे सीएम नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आगामी 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करने वाले हैं। गांधी मैदान में नियुक्त पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नियुक्ति पत्र वितरण का समय बदल दिया गया है।


दरअसल, बिहार में पहले चरण की शिक्षक नियुक्ति संपन्न होने के बाद बीपीएससी ने शिक्षकों की बहाली के लिए दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को संपन्न कर लिया है। नतीजे आने के साथ ही शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू कर दी और शिक्षकों के बीच स्कूलों का भी आवंटन कर दिया गया। पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण के नवनियुक्त शिक्षकों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 13 जनवरी को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।


गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 25 हजार शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटेंगे। पहले दोपहर तीन बजे से नियुक्ति पत्र का वितरण होना था लेकिन अब उसे बदल दिया गया है। अब दोपहर 12 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण शुरू हो जाएगा। विभिन्न जिलों से आए नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौपेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।