ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

शिक्षक नियोजन का नया शेड्यूल जारी, जानिए नियोजन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

PATNA : नीतीश सरकार ने राज्य के अंदर चल रही शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को एक बार फिर से रिशेड्यूल किया है। बाढ़ और आपदा के कारण नियोजन प्रक्रिया में आई परेशानियों को देखते हुए शि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार ने राज्य के अंदर चल रही शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को एक बार फिर से रिशेड्यूल किया है। बाढ़ और आपदा के कारण नियोजन प्रक्रिया में आई परेशानियों को देखते हुए शिक्षा विभाग में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक नियोजन का नया शेड्यूल जारी किया है। 

शिक्षा विभाग की तरफ से नियोजन प्रक्रिया का जो नया शेड्यूल जारी किया गया है उसके मुताबिक 1 नवंबर को नियोजन इकाई के तरफ से मेधा सूची का अनुमोदन किया जाएगा। 4 नवंबर को औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन होगा। 5 से 20 नवंबर तक औपबंधिक मेधा सूची पर आपत्ति लिए जाएंगे। उसके बाद 27 नवंबर तक उन आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।

नवंबर तक मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद सारी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए 30 से 31 दिसंबर तक सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद नियोजन पत्र जारी कर दिया जाएगा।