ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

शिक्षा मंत्री का आवास घेरने पहुंचे फिजिकल टीचर, बोले.. तीन साल से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है

PATNA : तीन साल से सिर्फ आश्वासन मिलने आज शारीरिक शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास का घेराव करने शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थी आज पह

शिक्षा मंत्री का आवास घेरने पहुंचे फिजिकल टीचर, बोले.. तीन साल से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : तीन साल से सिर्फ आश्वासन मिलने आज शारीरिक शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास का घेराव करने शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थी आज पहुंचे. काफी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पहुंचे हैं. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया. बिना लिखित आश्वासन मिले हम लोग वापस नहीं जायेंगे.


छात्रों का कहना है कि लगभग तीन साल से हम अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार हमारी नहीं सुन रही है. इसको लेकर आज हम शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे.  शिक्षकों का कहना है कि 2019 में परीक्षा दिए थे, 2020 में रिजल्ट आ गया था लेकिन अभी तक हमलोगों की बहाली नहीं हुई है. हमलोग की सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द हमलोगों की नौकरी दी जाए.


वहीं शिक्षा मंत्री से मिलने के लिए दो लोगों के प्रतिनिधिमंडल को भेज दिया गया है. बाकी सारे अभ्यर्थी गेट पर आकर नारेबाजी भी कर रहे हैं और जल्द नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. पुरुष अभ्यर्थियों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थी भी शामिल हुई हैं. साथ ही हाथों में पोस्टर भी लिए हुए हैं. सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.


एक शिक्षक ने कहा कि कोरोना का हवाला देकर तीन साल से हमें लटकाया गया है. हम लोग का नीट क्लीन परीक्षा रिजल्ट जारी हुआ था. 8 हजार की भर्ती में 3530 लोग का सिलेक्शन हुआ था. मंत्री जी टीवी पर आते हैं कहते हैं आज कल में हो जायेगा, जल्दी ही हो जायेगा, लेकिन इनका जल्दी पता नहीं कब होगा. जब हम लोग का उम्र निकल जायेगा तब करेंगे बहाली. हम लोग घर से पैसा भी नहीं लेते. 

टैग्स