ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Sharda Sinha News: युवा नेता राजू दानवीर ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

PATNA: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और छठ गीतों के लिए मशहूर 'बिहार कोकिला' पद्म भूषण शारदा सिन्हा के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। युवा नेता राजू दानवीर ने आ

Sharda Sinha News: युवा नेता राजू दानवीर ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और छठ गीतों के लिए मशहूर 'बिहार कोकिला' पद्म भूषण शारदा सिन्हा के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। युवा नेता राजू दानवीर ने आज शारदा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किया और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दुखद अवसर पर उन्होंने उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की और ढांढस बंधाया।


राजू दानवीर ने कहा, "शारदा जी के निधन से लोक संगीत जगत ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। उनकी मधुर आवाज़ ने लोकगीतों को एक नई पहचान दी। उनके गीत खासकर छठ पर्व के अवसर पर हर बिहारवासी के दिल में गूंजते हैं और वे हमेशा छठ के गीतों के माध्यम से जीवित रहेंगी। उनका योगदान लोक संगीत को सदियों तक प्रेरित करता रहेगा।"


उन्होंने आगे कहा कि शारदा सिन्हा का जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके अनगिनत प्रशंसकों और पूरे बिहार के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके गीत आने वाली पीढ़ियों को भी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रेरणा देते रहेंगे। 


बिहार की शान, पद्मश्री, स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनकी आवाज़ में बसे हर तरह के गीतों का अनमोल खजाना हमेशा हम सभी के दिलों में गूंजता रहेगा। उन्होंने अपनी मधुर और सजीव गायकी से लोकगायन और सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध किया। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। शारदा जी का योगदान हमेशा अमर रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। ॐ शांति विनम्र श्रद्धांजलि 

Sharda Sinha News: युवा नेता राजू दानवीर ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिSharda Sinha News: युवा नेता राजू दानवीर ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिSharda Sinha News: युवा नेता राजू दानवीर ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिSharda Sinha News: युवा नेता राजू दानवीर ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि