ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

शरद यादव की LJD में अंदरूनी खींचतान, उमेश राय को बिहार का नया कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की पार्टी के अंदर इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है. शारद यादव की पार्टी दो धड़ों में बंट गई है. मंग

शरद यादव की LJD में अंदरूनी खींचतान, उमेश राय को बिहार का नया कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की पार्टी के अंदर इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है. शारद यादव की पार्टी दो धड़ों में बंट गई है. मंगलवार को पार्टी की ओर से यह एलान किया गया कि उमेश राय लोकतांत्रिक जनता दल के नए कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे. बिहार में पार्टी की जिम्मेदारी अब इनके कंधे पर दी गई है.


लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एन गौतम ने बताया कि एलजेडी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि उमेश राय बिहार प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे. उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति में काफी बदलाव आये हैं. देश में आज जैसे हालत बने हैं, शरद यादव की विचार धारा से प्रभावित लोग भी आज चुप बैठ गए हैं. 


पार्टी के इस बड़े निर्णय को लेकर एस एन गौतम ने आगे बताया कि शरद जी के बीमार हो जाने के कारण थोड़ी सी स्थिरता हुई. लेकिन अब वो स्वस्थ हो गए हैं. यह पार्टी के लिए अच्छी खबर है. जब वह पूर्ण रूप से ठीक हो जायेंगे तो पार्टी की रानीति को लेकर नए सिरे से चर्चा की जाएगी.