ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

शराब की तलाश में बिहार के सभी पुलिस लाइन में छापा, वर्दीधारी शराबियों की हो रही तलाश

PATNA: सीएम नीतीश के शराबबंदी अभियान की हवा निकलते देख बौखलायी बिहार पुलिस ने अपने ही घर पर रेड डाला है. सूबे के सभी पुलिस लाइन में एक साथ छापा मारा गया है. स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश के शराबबंदी अभियान की हवा निकलते देख बौखलायी बिहार पुलिस ने अपने ही घर पर रेड डाला है. सूबे के सभी पुलिस लाइन में एक साथ छापा मारा गया है. सभी पुलिस लाइनों में शराब की तलाश की जा रही है. 

वर्दीधारियों पर शराब के कारोबार का शक

दरअसल दो दिन पहले पटना पुलिस लाइन में एक सिपाही के बेटे को पकड़ा गया था. उसकी निशानदेही पर शराब की खेप बरामद की गयी थी. शराब कारोबारी के मोबाइल की कॉल डिटेल में कई पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के नंबर मिले थे. जांच में पता चला कि पुलिस लाइन में बड़े पैमाने पर शराब का खेल चल रहा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था. 

सभी पुलिस लाइन में छापा

आज बिहार पुलिस के सभी पुलिस लाइन में एक साथ रेड की गयी है. स्निफ़र डॉग के साथ पहुंचा छापेमार दल शराब और शराबियों की तलाश कर रहा है. हालांकि खबर से भी मिल रही है कि इसकी पहले से ही खबर लीक हो चुकी थी. लिहाज़ा कुछ मिलने की संभावना कम ही है.