ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : शादी में गए युवक की हत्या, खाने को लेकर विवाद में चली गोली; युवक की हुई मौत

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बारात में खाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और एक पक्ष ने गोली चला दी। गोल

BIHAR NEWS : शादी में गए युवक की हत्या, खाने को लेकर विवाद में चली गोली; युवक की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बारात में खाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 


यह घटना मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना अंतर्गत मोरवा आनंदपुर गांव की है। आपसी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी मो. महताब उद्दीन अंसारी के 22 वर्षीय मोहम्मद अमन के रूप में की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बात मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।


बताया गया है कि अमन अपने एक दोस्त के ममेरे भाई के बारात में शामिल होने के लिए आनंदपुर गांव गया था। उसका दोस्त शहर के दुधपुरा का निवासी बताया गया है। उसके दोस्त के ममेरे भाई की वैशाली जिले के पातेपुर में बारात जानेवाली थी। बताया गया है कि रात करीब 9.30 बजे बारात निकल चुकी थी। अमन अपने दोस्त के मामा के घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान बदमाश ने तीन गोलियां चलाईं। जिसमे से एक गोली अमन को लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गईं।


इस संबंध में ताजपुर थाना अध्यक्ष सनी कुमार मौसम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस गांव में पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने आपसी रंजिश में हत्या होने की बात कही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। वैसे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार कर लिया जाएगा।