ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR CRIME : राजधानी पटना से सटे इलाके में जमकर हुई गोलीबारी, इलाके में मचा हडकंप

BIHAR CRIME : एक ताजा मामला पटना जिले के धनरूआ में गोली चली है। जहांचकजोहरा गांव में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

BIHAR CRIME
BIHAR CRIME :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना जिले के धनरूआ में गोली चली है। जहांचकजोहरा गांव में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच हुई इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन, इस घटना से इलाके के आम लोग डरे-सहमे हैं।  जबकि दोनों गुटों के बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और दो खोखा बरामद किया है। इस गांव में पहले भी दोनों गुटों में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई थी। 


इधर, इस पुरे घटनाक्रम को लेकर धनरुआ थानाध्यक्ष शुभेन्द्र कुमार ने बताया कि मौके से जब्त की गई बाइक की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।  गोलीबारी करने वाले दोनों गुटों में से किसी ने भी अब तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है।