ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

सर्वर बिजली कंपनी का बैठा लेकिन मार उपभोक्ताओं पर, ऑनलाइन बिल की छूट तो गई ही, अब जुर्माना भी लगेगा

PATNA : बिल पेमेंट के लिए बिजली कंपनी जिस सर्वर का इस्तेमाल करती है, उससे बंद हुए तकरीबन 15 दिन पूरे होने वाले हैं. बिजली कंपनी का आरएपीडीआरपी सर्वर बीते 13 दिनों से ठप पड़ा है. ला

सर्वर बिजली कंपनी का बैठा लेकिन मार उपभोक्ताओं पर, ऑनलाइन बिल की छूट तो गई ही, अब जुर्माना भी लगेगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिल पेमेंट के लिए बिजली कंपनी जिस सर्वर का इस्तेमाल करती है, उससे बंद हुए तकरीबन 15 दिन पूरे होने वाले हैं. बिजली कंपनी का आरएपीडीआरपी सर्वर बीते 13 दिनों से ठप पड़ा है. लाख मशक्कत के बावजूद अब तक के बिजली कंपनी इसे ठीक नहीं करा पाई है. उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं करा पा रहे. सर्वर बिजली कंपनी का ठप है. लेकिन इसकी मार उपभोक्ताओं पर दोहरी पड़ रही है.


दरअसल बिजली बिल का ऑनलाइन पेमेंट करने पर उपभोक्ताओं को कंपनी की तरफ से 1.5% की छूट दी जाती है. समय पर बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण उपभोक्ता इस छूट का फायदा नहीं ले पा रहे हैं. एक तरफ ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर मिलने वाले छूट दे उपभोक्ता वंचित है. तो वहीं दूसरी तरफ उनपर लेट पेमेंट को लेकर 1.5 अफरीदी का जुर्माना भी लगेगा.


तय समय सीमा पर बिजली बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी 1.5 % का जुर्माना लगाती है. जिन उपभोक्ताओं का बिल ड्यू डेट गुजर गया है. उनके ऊपर जुर्माने की राशि ऑटोमेटिक मोड में जोड़ दी जाती है. बीते 13 दिनों से बिजली कंपनी का सर्वर बंद है. गलती बिजली कंपनी की है. लेकिन खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ेगा.


बिजली कंपनी मुख्यालय का कहना है कि अभी केवल ऑनलाइन सुविधा बाधित है. काउंटर पर ऑफलाइन तरीके से बिल जमा हो रहा है. उपभोक्ता चाहे तो ऑफलाइन तरीके से बिल का भुगतान कर सकते हैं. लेकिन अगर समय सीमा के बाद बिल जमा किया जाएगा. तो कंज्यूमर को जुर्माना देना होगा. हालांकि ऑनलाइन पेमेंट पर मिलने वाली छूट एक फीसदी तक हो जाए, इसके लिए विचार किया जा रहा है.


आपको बता दें कि पटना में लगभग साढ़े पांच लाख बिजली उपभोक्ता हैं. इनमें से 50 से 70 फ़ीसदी उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल का पेमेंट करते हैं. इस आंकड़े से समझा जा सकता है कि कितने उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है.