ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

औरंगाबाद के SDPO के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पटना, गया और रांची में EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

PATNA : बड़ी खबर सामने आ रही है. औरंगाबाद के एसडीपीओ अनूप कुमार के ठिकानों पर छापेमरी चल रही है. आय से अधिक संपत्ति का मामला है. औरंगाबाद के तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी हैं अनूप क

औरंगाबाद के SDPO के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पटना, गया और रांची में EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर सामने आ रही है. औरंगाबाद के एसडीपीओ अनूप कुमार के ठिकानों पर छापेमरी चल रही है. आय से अधिक संपत्ति का मामला है. औरंगाबाद के तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी हैं अनूप कुमार. आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है. पटना गया रांची में पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. 


ताजा मिली जानकारी के अनुसार बालू के अवैध खनन मामले में औरंगाबाद के निलंबित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार के पटना, गया और रांची के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तलाशी ली जा रही है. 


अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी व्यापार के संबंध में अनूप कुमार की संदिग्ध भूमिका की बात प्रकाश में आई और उनके घर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के संबंध में छापामारी किया जा रहा है.


पटना के कंकड़बाग में भूतनाथ रोड स्थित आवास, गया के नूतन नगर स्थित पैतृक आवास और रांची के लवकुश अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में तलाशी ली जा रही है. टीम ने बुधवार की अलसुबह एक साथ एसडीपीओ के सभी ठिकानों पर धावा बोल दिया.

रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

rohan badal

FirstBihar संवाददाता