ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

मुजफ्फरपुर में कबाड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने शव के साथ किया हाईवे जाम

मुजफ्फरपुर में कबाड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। परिजनों ने शव के साथ हाईवे को जाम कर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कबाड़ी कारोबारी मोहम्मद गुलाब की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया की है। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने शव को एनएच-28 पर रखकर प्रदर्शन किया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 बजे मोहम्मद गुलाब अपनी दुकान बंद कर बाहर बैठे थे, तभी अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पास आकर उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतक के भाई राज ने बताया कि उन्हें एक फोन आया जिसमें कहा गया कि आपके भाई को गोली मार दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचने पर गुलाब को सिर में गोली लगी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद तुफैल, बादल, अकील और छोटू नामक लोगों से पहले से जमीन विवाद चल रहा था और कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। 


घटना घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया की है...मृतक के भाई राज ने कहा, एक आदमी ने फोन किया था कि आपके भाई को किसी ने गोली मार दी है... मैं मौके पर पहुंचा तो देखा सिर में बुलेट लगी है...अपराधियों को किसी ने नहीं देखा... सबसे पहले मैं ही मौके पर पहुंचा था.... मो. तुफैल, मो. बादल, मो. अकील, मो. छोटू ने हत्या कराई है.... पहले से हमारा जमीन विवाद चल रहा है... हमें हमेशा परेशान किया जाता था... मारपीट की जाती थी.


घटना की सूचना पर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा, सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने कहा कि अज्ञात अपराधियों द्वारा एक कबाड़ी कारोबारी की हत्या की गई है। सभी तकनीकी पहलुओं से जांच की जा रही है।”