ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....

School closed in patna: पटना में अब इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

School closed in patna: पटना में जिला प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने फैसला लिया है. पटना में पड़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाओं को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

School closed in patna
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

School closed in patna: पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के क्लास आगामी 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। पटना डीएम की तरफ से जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। ठंड को देखते ही 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।


सबसे पहले पांच जनवरी को जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी कक्षाओं को बंद करने का निर्देश पटना के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को दिया था। जिला प्रशासन ने 11 जनवरी तक 8वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रखने का निर्देश दिया था जबकि 8वीं कक्षा के ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित करने का आदेश दिया था।


इसके बाद 12 जनवरी को डीएम ने इसकी अवधि में विस्तार करते हुए सभी स्कूलों को आगामी 15 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया था। अब 16 जनवरी से सभी स्कूल खुलने वाले थे लेकिन इससे पहले डीएम ने एक बार फिर ठंड को देखते हुए 8वीं तक के कक्षा को बंद रखने का आदेश और तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है और 8वीं तक के सभी स्कूलों को आगामी 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।


जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, 8वीं से ऊपर की कक्षाएं पहले की तरह सुबह 9 बसे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित होंगी। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा। जिला प्रशासन ने पटना में अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। यह आदेश 18 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता