ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सरकारी स्कूलों में गांधी जयंती की छुट्टी रद्द, नीतीश सरकार की जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाएगा शिक्षा विभाग

PATNA : सरकारी स्कूलों में गांधी जयंती पर हर वर्ष होने वाली छुट्टी इस बार नहीं मिलेगी। राज्य के सरकारी स्कूलों में गांधी जयंती की छुट्टी रद्द कर दी गई है। नीतीश सरकार की तरफ से गां

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सरकारी स्कूलों में गांधी जयंती पर हर वर्ष होने वाली छुट्टी इस बार नहीं मिलेगी। राज्य के सरकारी स्कूलों में गांधी जयंती की छुट्टी रद्द कर दी गई है। नीतीश सरकार की तरफ से गांधी जयंती के मौके पर शुरू की जा रही जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मा शिक्षा विभाग को मिला है। 


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन सभी स्कूलों को खुला रखा जाए। शिक्षा विभाग ने जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शेड्यूल भी जारी किया है। 


सभी सरकारी स्कूल सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक खुले रहेंगे। स्कूलों में सुबह के वक्त प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और स्कूली छात्र जल-जीवन-हरियाली से जुड़े नारे लगाएंगे। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती समारोह को लेकर भजन और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाना है। सरकारी स्कूलों के बच्चे इस बात की शपथ लेंगे कि वह ना केवल पेड़ लगाएंगे बल्कि उसे बचाएंगे भी। प्लास्टिक का उपयोग रोकने और पानी बिजली की बचत के साथ-साथ स्वच्छता की शपथ भी लेंगे।