ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Sarkari Naukri In Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, इस विभाग में इतने पदों पर निकली बहाली

Sarkari Naukri In Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए BSSC ने एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट लिए भर्ती निकाली है,आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से ...

Sarkari Naukri In Bihar
Sarkari Naukri In Bihar
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Sarkari Naukri In Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। उनके लिए बिहार सरकार के एक विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली निकाली गई है , जिसमें आवेदन कर अपना भविष्य संवारा जा सकता है। इसकी लेकर बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा आयोजित करवाएगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी  सभी जानकारियों को थोड़ा विस्तार से। 


दरअसल,  बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के कुल 201 पद भरे जाएंगे। इसको लेकर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 


बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईएससी या कृषि डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है। जबकि आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में विशेष छूट का लाभ मिलेगा। 


आपको बताते चलें कि इस फॉर्म को अप्लाई करने के लिए सबसे पहले onlinebssc.com वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर BSSC Field Assistant (Agriculture Department) Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें। जब फॉर्म पूरा हो जाए, तो उसे सबमिट करें.फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।