ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

सरकार के आदेश का असर नहीं : नीतीश के नालंदा में अश्लील गाना बजाने से रोका, तो पीट- पीट कर किया घायल

PATNA : बिहार में पिछले दिनों अश्लील गाना बजाने को लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ आदेश जारी किया गया। इसमें सीधे तौर पर यह कहा गया कि, राज्य के अंदर होली या शिवरात्रि के पर्व पर कहीं भ

सरकार के आदेश का असर नहीं : नीतीश के नालंदा में अश्लील गाना बजाने से रोका, तो पीट- पीट कर किया घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले दिनों अश्लील गाना बजाने को लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ आदेश जारी किया गया। इसमें सीधे तौर पर यह कहा गया कि, राज्य के अंदर होली या शिवरात्रि के पर्व पर कहीं भी किसी भी तरह के अश्लील गाने बजाए गए या गाये जाने पर कठोर कार्रवाई का आदेश पारित किया गया था। जिसके बाद अब इसी आदेश के अवहेलना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से एक मामला सामने आया है। जहां महाशिवरात्रि के दौरान अश्लील गाने बजाने से मना करने पर लाठी - डंडे से पिटाई कर दी गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके नकटपुरा गांव के महाशिवरात्रि के मौके पर एक मंदिर में अश्लील गाने बजाया जा रहा था। इसी को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने मंदिर प्रवंधन में जुड़ें लोगों से ऐसा करने से मना किया। जिसके बाद मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा इस परिवार के चार लोगों के बुरी तरह लाठी -डंडे से पिटाई कर दी। जिससे ये लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। 


वहीं, इस घटना में जख्मी लोगों की पहचान राहुल,मुस्कान कुमारी ,पुच्चू कुमारी,अंशु कुमारी के रूप में हुई है।  इन लोगों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है। इसको लेकर जख्मी लोगो ने बताया की शिवरात्रि के मौके पर गांव के मंदिर में अश्लील गाना बजाया जा रहा था।  जिसका हमलोग विरोध किए थे। उसके बाद दिन में भी मारपीट किया था। 


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में परिवार के तरफ से यह शिकायत दर्ज करवाया है कि, जब परिवार के लोगों ने गाना बजाने से मना किया तो सुबह से मार- पिट हुई। जिसके बाद शाम में शौच के लिए परिवार से एक सदस्य के साथ मार - पिट की गई। इसके साथ आधा दर्जनों लोग ने घेर कर मारपीट किया। जिसे बचाने के लिए परिवार के लोग पहुंचा तो सभी के साथ मारपीट किया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता