ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Sanjay Jha: संजय झा ने जापान में खोल दी पाकिस्तान की पोल, कहा- ‘आतंकवाद की फैक्ट्री है वो देश

Sanjay Jha: भारत ने पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जनमत तैयार करने हेतु कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट कार्रवाई की अपील।

India, Pakistan sponsored terrorism, Sanjay Jha, POK strike, global diplomacy, cross-border terrorism, counterterrorism, international support, terror in Pahalgam, Indian Parliament delegation भारत, प
संजय झा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Sanjay Jha: पाकिस्तान द्वारा  प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक जनमत तैयार करने के उद्देश्य से भारत द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, ग्रीस और दक्षिण कोरिया के राजदूतों से संवाद किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा कर रहे हैं।


संजय झा ने बैठक में भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अब केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की साझी जिम्मेदारी बन चुकी है। आज भारत निशाना है, कल कोई और देश हो सकता है। इसलिए तटस्थ रहकर कोई भी देश सुरक्षित नहीं रह सकता।”


उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकांश अंतरराष्ट्रीय आतंकी घटनाओं की कड़ियाँ पाकिस्तान से जुड़ी होती हैं। “पाकिस्तान न केवल आतंकियों को पनाह देता है, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण, हथियार और वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है। यह समय है कि इस सच्चाई को वैश्विक मंच पर उजागर किया जाए।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “अब यह ‘न्यू नॉर्मल’ है। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा और हर हमले का माकूल जवाब देगा।”


प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में जाकर पाकिस्तान की सीमापार आतंकी गतिविधियों की जानकारी साझा कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई की अपील कर रहा है।उल्लेखनीय है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकवादी ढांचों पर सटीक कार्रवाई की थी। इसके प्रतिउत्तर में पाकिस्तान ने 8 से 10 मई तक भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया, जिसका भारतीय सेना ने प्रभावशाली ढंग से मुकाबला किया। अंततः दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच 10 मई को वार्ता के बाद कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी |