ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

समस्तीपुर में इंडियन बैंक में लूट का प्रयास, एक हुआ गिरफ्तार, बाकी फरार

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों द्वारा रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए साजिश पर पानी फिर गई है। बताया जा रहा है 6 हथियारबंद अप

समस्तीपुर में इंडियन बैंक में लूट का प्रयास, एक हुआ गिरफ्तार, बाकी फरार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों द्वारा रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए साजिश पर पानी फिर गई है। बताया जा रहा है 6 हथियारबंद अपराधी द्वारा बैंक में घुसकर शाखा प्रबंधक को गन पॉइंट पर लेकर लूट की कोशिश की गई। लेकिन, अपराधियों की यह योजना एक  बैंककर्मी के चालाकी की वजह से सफल नहीं हो पाई। 



दरअसल, समस्तीपुर के रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में उस समय हलचल मच गई, जब इस बैंक लुटेरे घुस गए और उनके द्वारा मैनेजर को गन पॉइंट पर बंदी बना लिया गया औ चेस्टरूम की चाबी मांगी जाने लगी। हालांकि, अपराधियों की यह तरकीब उस समय फेल हो गई जब एक बैंक कर्मी ने मुस्तैदी दिखते हुए अपराधी पर पीछे से हमला बोल दिया और वह डिस्बैलेंस हो गया। जिसके बाद चेंबर में बैठा एक दूसरा शख्स (संभवत: ग्राहक) ने लुटेरे को दबोच लिया। 



इस घटना के शामिल अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, चाकू ,कई मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई है। वहीं, पकड़े गए अपराधी की जबरदस्त पिटाई की गई है जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह अपराधी करीब 1 घण्टे से शाखा में अंदर बैठा हुआ था। वेश भूषा से उसे बैंककर्मी कोई कस्टमर समझ रहे थे। लेकिन जब साढ़े चार बजे बैंक के गेट बंद होने लगा तो बैंक के सुरक्षागार्ड उसे भी बाहर जाने को कहा तो वह बैंक मैनेजर के केबिन में घुसा और उन्हें गन पॉइंट पर लेकर बैंक के कैश देने को कहा। इधर, पुलिस भी शाखा में पहुंचकर पकड़े गए अपराधी से पूछताछ के आधार पर छानबीन कर रही है। इसको लेकर पूरे बाजार की नाकेबंदी कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता