ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

सक्षमता परीक्षा के खिलाफ शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, कहा-हम लड़ने को तैयार हैं..KK पाठक के फरमान से डरते नहीं

PATNA: नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का ऐलान सरकार ने किया है। इसके लिए नियोजित शिक्षको को एक विशेष परीक्षा देनी होगी और पास होना होगा। सक्षमता परीक्षा को पास करने क

सक्षमता परीक्षा के खिलाफ शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, कहा-हम लड़ने को तैयार हैं..KK पाठक के फरमान से डरते नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का ऐलान सरकार ने किया है। इसके लिए नियोजित शिक्षको को एक विशेष परीक्षा देनी होगी और पास होना होगा। सक्षमता परीक्षा को पास करने के बाद नियोजित से नियमित शिक्षक बनाया जाएगा और राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा। राज्यकर्मी का दर्जा मिलते ही तमाम तरह की सरकारी सुविधाएं भी मिलने लगेगी। लेकिन यदि जब नियोजित शिक्षक तीन बार में भी सक्षमता परीक्षा पास नहीं करते हैं तो उन टीचरों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।


नियोजित शिक्षकों से सक्षमता परीक्षा लिये जाने के आदेश को शिक्षक संघ गलत बता रहे हैं। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा ने कहा कि यह सरकार का गलत फैसला है। उन्होंने कहा कि केके पाठक के इस फरमान पर थूकते हैं। KK पाठक खुद को शिक्षा विभाग का मालिक समझते हैं, लेकिन हमलोग ऐसे फरमान पर थूकते हैं। हम लड़ने को तैयार हैं और मरने को तैयार हैं। 


नीतीश सरकार के द्वारा शिक्षकों को तंग किया जा रहा है। शिक्षक संघ भी सरकार को तंग करने के लिए तैयार है। ये पगली सरकार डेमोक्रेसी को नहीं समझती है। वही नियोजित शिक्षकों का कहना है कि KK पाठक के द्वारा लिया गया फैसला गलत है। हमलोग KK पाठक के फरमान से डरते नहीं हैं। वही सरकार के इस फैसले को भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ ने गलत बताया है। कहा है कि नीतीश कुमार और KK पाठक का यह तानाशाही रवैया है। नियोजित शिक्षकों का एग्जाम लेकर सरकार नियोजित शिक्षकों की नौकरी छीनना चाहती है। 


नियोजित शिक्षकों का एग्जाम लेना लोकतंत्र का हनन है। नीतीश कुमार और केके पाठक शिक्षकों से बदला लेना चाहते हैं। नीतीश कुमार के संरक्षण में KK पाठक इस तरह का फरमान जारी करते हैं। KK पाठक को इतना हौसला नहीं कि वो अपने दम पर फरमान जारी करें। नीतीश कुमार को लगता है, 2020 के चुनाव में शिक्षकों ने उन्हें वोट नहीं दिया था। इसलिए नीतीश कुमार बदला लेना चाहते हैं। इसे लेकर भाकपा-माले सदन में आवाज उठाएगी। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने के लिए भाकपा-माले बजट सत्र के दौरान महा आंदोलन करेगी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें