ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना एयरपोर्ट, सुशील मोदी और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : शहीद का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा है।भारत-चीन सीमा पर गलवान में शहीद हुए सिपाही सुनील कुमार का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा है। एयरपोर्ट पर

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : शहीद का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा है।भारत-चीन सीमा पर गलवान में शहीद हुए सिपाही  सुनील कुमार का  पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा है। एयरपोर्ट पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहीद को श्रद्धांजलि दी है।


पटना एयरपोर्ट पर शहीद सुनील कुमार के पार्थिव शरीर के पहुंचने के बाद सेना के जवानों की मौजूदगी में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, सांसद रामकृपाल यादव, नेता प्रतिपपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई मंत्री और विधायकों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी  है। शहीद का पार्थिव शरीर इसके बाद दानापुर ले जाया जाएगा।


बिहार रेजीमेंट सेंटर के हवलदार सुनील कुमार भारत-चीन सीमा पर गालवान में तैनात थे। सुनील कुमार बिहटा के तारानगर के सिकरिया के रहने वाले थे, वर्तमान में उनका परिवार दानापुर में रह रहा है।बिहटा के तारानगर सिकरिया पंचायत के रहने वाले सुनील कुमार बिहार रेजिमेंट में थे। सुनील 2002 में सेना में शामिल हुए थे। शहीद सुनील कुमार के दो बेटे और एक बेटी हैं।


सीमा पर भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए हैं। भोजपुर जिले के चंदन कुमार,सहरसा के कुंदन कुमार, समस्तीपुर के अमन कुमार, वैशाली के जय किशोर सिंह समेत बिहार रेजिमेंट के 12 जवान शहीद हुए है। बिहार के कुंदन कुमार ओझा भी शहीद हुए है। इनका पैतृक गांव भोजपुर जिले में है, लेकिन इनका परिवार झारखंड के साहेबगंज में रहता है।


दानापुर स्थित बिहार बिहार रेजीमेंट सेंटर के 12 जवान भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए हैं। बताया जा रहा है कि चीनी सेना ने धोखे से वार किया। पिछले कई दिनों से गलवन घाटी में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही थी। चीन ने विवादित इलाके से सैनिकों को हटाने की बात कही थी। लेकिन सोमवार की रात भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी ने देखा कि चीनी सैनिक लगातार विवादित इलाके में जमे हैं और वहां पर और युद्ध के सामान जुटाये जा रहे हैं। भारतीय सैनिकों के विरोध के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई घंटे तक पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से जबरदस्त झड़प हुई। एलएसी पर हुई इस घटना में भारत के 20 सैनिकों के शहीद हो गए. वही, चीन के भी 43 सैनिकों के मारे गए।  

टैग्स