ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में स्कूली बच्ची घायल, स्कूल जाने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों में आक्रोश

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में स्कूली बच्ची घायल, स्कूल जाने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों में आक्रोश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पीहू कुमारी (05) सड़क हादसे में घायल हो गई।


घटना बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना अंतर्गत एकडंगा गांव की है, जहां NH 30A पर तेज रफ्तार वाहन ने एक बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची सड़क किनारे स्थित मध्य विद्यालय एकटंगा में पढ़ने जा रही थी। ग्रामीणों ने NH 30A पर ब्रेकर देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची मध्य विद्यालय एकडंगा में पड़ने जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां बच्ची का इलाज जारी है। 


वहीं स्थानीय लोगों ने NH 30A पर ब्रेकर की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगी है। एकडंगा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने कहा कि हम स्कूल के अंदर थे, इसी दौरान जानकारी मिली की तेज रफ्तार वाहन ने एक बच्ची को टक्कर मार दिया। 


पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगी है। एकडंगा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने कहा कि हम स्कूल के अंदर थे, इसी दौरान जानकारी मिली की तेज रफ्तार वाहन ने एक बच्ची को टक्कर मार दी है और वह इस विद्यालय में पढ़ने आ रही थी। बच्ची का नाम इस स्कूल में है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।


बेलछी थाने के SL आलम खान ने बताया कि मध्य विद्यालय एकडंगा में पढ़ने जा रहे बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। चालक, वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।