ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

सचिवालय में लगी भीषण आग, जरूरी कागजात जलकर खाक

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पुराना सचिवालय में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में पुराना सचिवालय का ग्रामीण विकास विभाग का ऑफिस आ

सचिवालय में लगी भीषण आग, जरूरी कागजात जलकर खाक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पुराना सचिवालय में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में पुराना सचिवालय का ग्रामीण विकास विभाग का ऑफिस आया है. विभाग के 6 से ज्यादा कमरों में आग लगने की खबर है. 


मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक आधी रात में ही भीषण आग लगी थी जिसके बाद आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुटी लेकिन आग इतनी भयंकर थी काफी मशक्कत के बाद भी सुबह तक आग बुझाने का प्रयास जारी रहा. 


करीब 6 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया है. अधिकारी के मुताबिक़ जिन कमरों में आग लगी है उसमें कई जरूरी कागजात रखे हुए थे जो कि जलकर खाक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने की जरूरी कागजातों को बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन बहुत कुछ जल चूका था. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता