ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सभी अस्‍पतालों की ओपीडी आज रहेगी बंद , 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगा AIIMS, PMCH के इमरजेंसी और ओटी

PATNA : मुहर्रम के अवसर पर आज यानि मंगलवार को बिहार के अस्पताल बंद रहेंगे. इसमें एम्स (AIIMS), आइजीआइएमएस (IGIMS), पीएमसीएच (PMCH), एनएमसीएच (NMCH) समेत सभी बड़े और छोटे अस्पताल शा

सभी अस्‍पतालों की ओपीडी आज रहेगी बंद , 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगा AIIMS, PMCH के इमरजेंसी और ओटी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुहर्रम के अवसर पर आज यानि मंगलवार को बिहार के अस्पताल बंद रहेंगे. इसमें एम्स (AIIMS), आइजीआइएमएस (IGIMS), पीएमसीएच (PMCH), एनएमसीएच (NMCH) समेत सभी बड़े और छोटे अस्पताल शामिल हैं. इन अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि राजधानी पटना के बड़े अस्पतलों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ आपरेशन थियेटर तैयार रखने को कहा गया है. 


जानकारी के मुताबिक, डीएम व एसएसपी के आग्रह पर सिविल सर्जन डा. केके राय ने होली कुर्जी के प्रबंधक, पीएमसीएच-एनएमसीएच, गुरु गोविंद ङ्क्षसह सदर अस्पताल, इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्साधीक्षकों को पत्र लिखा है. इस पात्र में कहा गया है कि मंगलवार को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ आपरेशन थियेटर तैयार रहे, जिससे मरीजों को परेशानी नहीं झेलना पड़े.


सिविल सर्जन ने कहा कि सभी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी में रोगियों को उपचार सुविधा मुहैया कराने और पर्याप्त मात्रा में दवाएं स्टोर करके रख लें. इसके अलावा लोकनायक जयप्रकाश नारायण, न्यू गार्डिनर, राजेंद्र नगर आइ हास्पिटल के निदेशकों, सभी अनुमंडलीय अस्पतालों के उपाधीक्षकों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारियों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा देने के लिए डाक्टरों व चिकित्साकर्मियों की रोस्टर ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है. 

टैग्स