ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

रूपेश की पत्नी से पूछताछ करने पहुंचे पटना SSP, दो घंटे से छपरा स्थित घर में मौजूद

CHHAPRA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर छपरा से सामने आ रही है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा रूपेश सिंह की पत्नी और बहन से

रूपेश की पत्नी से पूछताछ करने पहुंचे पटना SSP, दो घंटे से छपरा स्थित घर में मौजूद
First Bihar
4 मिनट

CHHAPRA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर छपरा से सामने आ रही है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा रूपेश सिंह की पत्नी और बहन से पूछताछ करने छपरा पहुंचे हैं.


पटना पुलिस ने दो दिन पहले रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा किया था. पुलिस ने दावा किया था कि रुपेश की हत्या रोडवेज की घटना को लेकर की गई. पटना के एसएसपी ने दावा किया कि उन्होंने मुख्य आरोपी ऋतुराज को अरेस्ट कर लिया है. हालांकि पटना पुलिस का दावा परिवार वालों को हजम नहीं हो रहा है. रुपेश के परिजनों को पटना पुलिस के दावे झूठे लग रहे हैं. पुलिस के खुलासे पर उनके भाई, उनके पिता, बहन और उनकी पत्नी ने कई सवाल खड़े किए हैं. करीब डेढ़ दशक से जेडीयू का झंडा ढो रहे रुपेश सिंह के भाई नंदेश्वर सिंह ने कहा कि उन्हें पुलिस की कहानी पर बिलकुल भी भरोसा नहीं है. उन्हें सुशासन से भरोसा उठा गया है.


पटना पुलिस के खुलासे पर रूपेश की पत्नी नीतू सिंह ने भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पुलिस की कहानी को झूठ बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट की निगरानी में CBI से जांच होनी चाहिए. भला, कोई इतनी सी बात के लिए हत्या करता है. किसी को पुलिस बचा रही है. नीतू ने खुद के लिए सुरक्षा की भी मांग की है. कहती हैं, उनके बाद अब हम कैसे घर चलाएंगे. बच्चों को क्या खिलाएंगे ?


फर्स्ट बिहार से बातचीत में रुपेश सिंह के भाई नंदेश्वर सिंह ने कहा कि रोड रेज का मामला आये दिन सामने आता रहता है. इस मामूली सी बात को लेकर कोई भी अपराधी इतनी बड़ी हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकता. वो भी इतने दिनों बाद, इस बात भी भरोसा नहीं किया जा सकता है. क्योंकि एक्सीडेंट की घटना 29 नवंबर को हुई थी और रुपेश की हत्या 12 जनवरी को की गई थी. उन्होंने कहा कि ये हैरानी की बात है कि पटना के एसएसपी यह कह रहे हैं कि उस अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है, जिसने आजतक अपने जीवन में कभी गोली नहीं चलाई. यह विश्वास से परे है.


नंदेश्वर सिंह ने आगे जानकारी दी कि पटना पुलिस के दावे पर परिवार के किसी भी सदस्य को भरोसा नहीं है. जिसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. जो मामूली सा बाइक चोर है. जो कभी जेल नहीं गया है. अपराधी 5 गोली चलाया, 7 गोली चलाया... उसे खुद भी याद नहीं और कह रहा है कि जो एसपी कह रहे हैं, वही सच है.


उन्होंने पुलिस और बिहार के आलाधिकारियों से गुजारिश की तो अगर ऋतू राज ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है तो इसके पीछे जो भी बड़ा हाथ है, उसका खुलासा होना चाहिए. क्योंकि रुपेश भी कोई आम आदमी नहीं था. हाईकोर्ट की निगरानी में इस केस की जांच होनी चाहिए. बिहार सरकार सीबीआई से इस केस की निष्पक्ष जांच कराये. 


नंदेश्वर सिंह ने कहा कि वह पिछले 14 साल से सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू का झंडा ढो रहे हैं. नीतीश कुमार बिहार के राजा हैं. वह गद्दी पर बैठे हुए हैं. एक निर्दोष आदमी की हत्या हुई है. उन्हें निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि रुपेश की पत्नी को इंसाफ मिलेगा. रुपेश का परिवार डरा सहमा है, जान का भी ख़तरा है. किसी को सिक्योरिटी नहीं मिली है.  

संबंधित खबरें