ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

रूपेश हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी पर नहीं है भरोसा, राज्यपाल से मिलने पहुंचे कई पूर्व मंत्री और विधायक, CBI जांच की मांग

PATNA :बहुचर्चित रूपेश हत्याकांड पर पुलिस की कहानी पर आखिरकार कौन यकीन कर रहा है. रूपेश के परिजन पुलिस की कहानी को सिरे से खारिज कर चुके हैं. रूपेश को जानने वाले इसे मानने को

रूपेश हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी पर नहीं है भरोसा, राज्यपाल से मिलने पहुंचे कई पूर्व मंत्री और विधायक, CBI जांच की मांग
Anamika
2 मिनट

PATNA :बहुचर्चित रूपेश हत्याकांड पर पुलिस की कहानी पर आखिरकार कौन यकीन कर रहा है. रूपेश के परिजन पुलिस की कहानी को सिरे से खारिज कर चुके हैं. रूपेश को जानने वाले इसे मानने को तैयार नहीं हैं. अब बिहार के पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को एक बड़ा समूह गुरूवार को राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचा है.

रूपेश हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी पर नहीं है भरोसा, राज्यपाल से मिलने पहुंचे कई पूर्व मंत्री और विधायक, CBI जांच की मांग

पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा, अजीत कुमार ,सुरेश शर्मा, बीना साही, पूर्व सांसद अरुण कुमार सहित कई पूर्व मंत्री-विधायक राज भवन पहुंचे हैं.  ये प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से रूपेश सिंह हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने पहुंचे हैं. सभी का कहना है कि पुलिस मनगढ़ंत कहानी सुना कर मामले को रफा-दफा कर रही है. आप इसकी सीबीआई जांच कराइये. 


रूपेश हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी पर नहीं है भरोसा, राज्यपाल से मिलने पहुंचे कई पूर्व मंत्री और विधायक, CBI जांच की मांग

पूर्व मंत्रियों और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से ये भी मांग करेगा कि रूपेश के परिजनों को सुरक्षा दी जाये. उन्हें 25 लाख रूपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की जायेगी. सुधीर शर्मा ने कहा कि जिस तरह से रूपेश की हत्या की गयी उससे उनके परिजनों पर भी खतरा होने की आशंका उत्पन्न होती है. लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं करायी गयी है.  

रूपेश हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी पर नहीं है भरोसा, राज्यपाल से मिलने पहुंचे कई पूर्व मंत्री और विधायक, CBI जांच की मांग

राज भवन पहुंचे बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने रूपेश मर्डर केस की जो कहानी बतायी है उस पर कोई बच्चा भी भरोसा नहीं करेगा. इससे ये शक गहरा रहा है कि मामले में किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है. हम राज्यपाल से मांग करेंगे कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच हो ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

रूपेश हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी पर नहीं है भरोसा, राज्यपाल से मिलने पहुंचे कई पूर्व मंत्री और विधायक, CBI जांच की मांग 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SAMRAT

FirstBihar संवाददाता