ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

रूपेश हत्याकांड पर पुलिसिया कहानी पर किसे यकीन ? पूर्व मंत्रियों-विधायकों का समूह राज्यपाल से मिलेगा, सीबीआई जांच की करेगा मांग

PATNA : बहुचर्चित रूपेश हत्याकांड पर पुलिस की कहानी पर आखिरकार कौन यकीन कर रहा है. रूपेश के परिजन पुलिस की कहानी को सिरे से खारिज कर चुके हैं. रूपेश को जानने वाले इसे मानने को तैया

रूपेश हत्याकांड पर पुलिसिया कहानी पर किसे यकीन ? पूर्व मंत्रियों-विधायकों का समूह राज्यपाल से मिलेगा, सीबीआई जांच की करेगा मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बहुचर्चित रूपेश हत्याकांड पर पुलिस की कहानी पर आखिरकार कौन यकीन कर रहा है. रूपेश के परिजन पुलिस की कहानी को सिरे से खारिज कर चुके हैं. रूपेश को जानने वाले इसे मानने को तैयार नहीं हैं. अब बिहार के पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को एक बड़ा समूह गुरूवार को राज्यपाल से मिलेगा. उनसे कहेगा कि पुलिस मनगढ़ंत कहानी सुना कर मामले को रफा-दफा कर रही है. आप इसकी सीबीआई जांच कराइये.


राज्यपाल से गुहार
बिहार बीजेपी के पूर्व महामंत्री सुधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानि गुरूवार को एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मिलेगा. राज्यपाल ने सुबह 11 बजे का टाइम दिया है. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व सांसद अरूण कुमार, पूर्व विधायक अवनीश सिंह, पूर्व विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा शामिल रहेंगे. ये प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मांग करेगा कि रूपेश सिंह हत्याकांड की जांच सीबीआई से करायी जाये.


बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने रूपेश मर्डर केस की जो कहानी बतायी है उस पर कोई बच्चा भी भरोसा नहीं करेगा. इससे ये शक गहरा रहा है कि मामले में किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है. हम राज्यपाल से मांग करेंगे कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच हो ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.


पूर्व मंत्रियों और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से ये भी मांग करेगा कि रूपेश के परिजनों को सुरक्षा दी जाये. उन्हें 25 लाख रूपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की जायेगी. सुधीर शर्मा ने कहा कि जिस तरह से रूपेश की हत्या की गयी उससे उनके परिजनों पर भी खतरा होने की आशंका उत्पन्न होती है. लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं करायी गयी है. 

टैग्स