ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RRB EXAM CANCEL : कैंसिल हो गई RRB की यह परीक्षा, पटना के इस एग्जाम सेंटर से सामने आई गड़बड़ी; जल्द आएगा नया डेट

PATNA : देश भर में इन दिनों रेलवे भर्ती बोर्ड के तरफ से अलग अलग पदों के लिए ऑनलाइन तरीके से परीक्षा ली जा रही है। इस परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं और काफी श

RRB EXAM CANCEL : कैंसिल हो गई RRB की यह परीक्षा, पटना के इस एग्जाम सेंटर से सामने आई गड़बड़ी; जल्द आएगा नया डेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश भर में इन दिनों रेलवे भर्ती बोर्ड के तरफ से अलग अलग पदों के लिए ऑनलाइन तरीके से परीक्षा ली जा रही है। इस परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं और काफी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालित भी हो रही है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना  से एक बड़ी खबर सामने आई है।


दरअसल, राजधानी पटना के परीक्षा केंद्र संख्या 401111 आराध्या परीक्षा केंद्र पर आज सुबह पहले शिफ्ट की परीक्षा कैंसिल कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह तकनीकी खामी की वजह से समय से परीक्षा का शुरू नहीं होना बताया जा रहा है।पूर्व मध्य रेलवे के PRO सरस्वती चंद्र के तरफ से यह जानकारी दी गई कि पटना के परीक्षा केंद्र संख्या 40111 पर आज सुबह JE/DMS/CMA की बहाली को लेकर परीक्षा आयोजित थी।


यह परीक्षा तीन शिफ्ट में होना था। लेकिन पहले शिफ्ट की परीक्षा समय से शुरू नहीं हो पाई। उसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने से मना कर दिया। लिहाजा रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस सेंटर की पहले शिफ्ट की परीक्षा कैंसल कर दिया गया है। इधर , रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया कि यह परीक्षा जल्द ही नए संशोधित डेट पर आयोजित करवाया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। यह परीक्षा एक सप्ताह के अंदर करवाया जाएगा ताकि छात्रों को अधिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े।