ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाजBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाज

BIHAR NEWS : प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच कोर्ट से मिली राहत! खान ग्लोबल स्टडीज विवाद में रौशन आनंद को जमानत, केस में आया बड़ा मोड़

खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु विवाद में बड़ा अपडेट। रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है, जबकि उनके भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है

BIHAR NEWS : प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच कोर्ट से मिली राहत! खान ग्लोबल स्टडीज विवाद में रौशन आनंद को जमानत, केस में आया बड़ा मोड़
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS :  खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर हुए कथित हमले और तोड़फोड़ मामले में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। जिला अदालत ने सोमवार को उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों और छात्रों में खुशी का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, रौशन आनंद की जमानत याचिका पर एडीजे-33 की अदालत में सुनवाई हुई। इससे पहले मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने जिला जज की अदालत में अपील दाखिल की थी। पिछली सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता ने समय मांगते हुए टाइम पीटिशन दाखिल किया था, जिसके बाद मामले की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। सोमवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने रौशन आनंद को जमानत प्रदान कर दी।


यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब चर्चित शिक्षक खान सर के संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले में संस्थान के प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। खान ग्लोबल स्टडीज का प्रबंधन देखने वाले कन्हैया कुमार ने रौशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव समेत अन्य लोगों पर हमले और नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।


घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और वे पटना की बेऊर जेल में बंद थे। इस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों ने पटना में कैंडल मार्च निकालकर रौशन आनंद के समर्थन में प्रदर्शन भी किया था। छात्रों का कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाना चाहिए।


इसी बीच मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव इस मामले में नामजद आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूत्रों के अनुसार वह नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में रह रहा था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।


प्रिंस यादव की मौत की सूचना सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि नेपाल पुलिस और भारतीय एजेंसियों की ओर से मामले की जांच जारी है। अभी तक उसकी मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक और अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।


उल्लेखनीय है कि घटना के शुरुआती दिनों में खान सर ने अपने संस्थान पर गोली चलने का दावा किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान में बदलाव करते हुए गोली चलने की बात से इनकार किया था। इसी कारण यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना रहा और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस होती रही।


अब रौशन आनंद को जमानत मिलने के बाद इस पूरे प्रकरण में एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ आया है। हालांकि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और पुलिस जांच भी जारी है। ऐसे में सभी की नजरें आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।