ब्रेकिंग
श्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटीश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

तेजस्वी यादव पर रोहित सिंह का बड़ा हमला, कहा..10 साल बाद सड़क पर उतरे लालू जी के युवराज, बिहार अब झांसे में नहीं आएगा

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे 10 साल बाद सड़क पर उतरे हैं। रोहित ने तेजस्वी पर छात्रों और युवाओं के मुद्दों से दूर रहने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार की जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

बिहार न्यूज
तेजस्वी के मार्च को ड्रामा बताया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव करीब 10 साल बाद सड़क पर उतरे हैं और अब बिहार की जनता को परेशान करने के लिए आंदोलन का ड्रामा कर रहे हैं।


रोहित सिंह ने कहा कि जब बिहार और देश में छात्रों एवं युवाओं का आंदोलन चल रहा था, तब तेजस्वी यादव यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव को वास्तव में छात्रों और युवाओं की चिंता थी, तो उस समय वे उनके बीच क्यों नहीं थे?


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव रांची जाकर हेमंत सोरेन का इस्तीफा तक नहीं ले सके और अब बिहार में आंदोलन करने का दिखावा कर रहे हैं। रोहित सिंह ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव पिछड़े वर्ग और सामाजिक न्याय के विरोधी हैं।


रोहित सिंह ने कहा, "तेजस्वी यादव ड्रामे से बाहर निकलें। बिहार की जनता अब आपके झांसे में आने वाली नहीं है।" उन्होंने दावा किया कि बिहार के छात्र और नौजवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ खड़े हैं।


उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने नकार दिया है और अब प्रदेश की जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली। रोहित सिंह ने लालू प्रसाद यादव को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पिता को अपराधी किसी सरकार ने नहीं, बल्कि न्यायपालिका ने माना है।


रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता अब विकास और बेहतर भविष्य चाहती है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में तेजस्वी यादव को बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी।



टैग्स