ब्रेकिंग
मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक

रोहित कुमार सिंह ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब पार्टी नहीं संभल रही तो देश क्या संभालेंगे?

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस में अराजकता और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कथित मारपीट की घटना को लेकर रोहित ने कांग्रेस में अराजकता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस घटना से पार्टी के भीतर की स्थिति उजागर हुई है।


रोहित ने कहा की आज जिस प्रकार से काँग्रेस के लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के शपथ ग्रहण में लात जूता चला है उससे यह प्रमाणित हो गया की राहुल गांधी की पार्टी में एनार्की है 


रोहित ने कहा की रातो रात राहुल गांधी ने साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले अजय राय को अध्यक्ष पद से हटाकर नेपोटिज्म को प्रमोट करने के लिए प्रमोद तिवारी जी की पुत्री को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया । रोहित ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी में भी एनार्की स्थापित कर चुके हैं और देश में भी लाना चाहते हैं 


रोहित ने कहा की लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती है आज देश का नौजवान पूज्य अंबेडकर जी के संविधान को साक्षी मानकर देश में रामराज्य लाने का संकल्प लेगा। रोहित ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता लाना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि जब राहुल गाँधी से पार्टी नहीं संभल रहा है तो यह देश क्या संभालेंगे।


रोहित कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने रातोंरात अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा मोना को जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने इसे परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी में ही व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं और देश में भी अराजकता लाना चाहते हैं। रोहित ने सवाल उठाया कि जब राहुल गांधी अपनी पार्टी नहीं संभाल पा रहे हैं, तो वे देश की जिम्मेदारी कैसे संभालेंगे? लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती का उल्लेख करते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश का नौजवान डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को साक्षी मानकर देश में रामराज्य लाने का संकल्प लेगा।