ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! पोस्ट ऑफिस में घुसे लुटेरे, पिस्तौल के दम पर लूट ले गए लाखों रुपए

Bihar News: छह की संख्या में लुटेरे पोस्ट ऑफिस पहुंचे. उनमें से पांच बदमाश ग्राहक बनकर अंदर घुसे, जबकि एक बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा

Bihar News
Bihar News
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म सा हो गया है। राज्य के अंदर आए दिन चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पोस्ट ऑफिस में घुसकर लूट-पाट कि घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र स्थित सिहाड़ी उप डाकघर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने पिस्तौल का भय दिखाकर कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया और डाकघर से लाखों रुपये लूट लिए। यह घटना दोपहर की बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है छह की संख्या में लुटेरे पोस्ट ऑफिस पहुंचे। जिसमें पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे, जबकि एक बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। इसके बाद अचानक बदमाशों ने हथियार निकालकर कर्मचारियों को धमकाया, जान से मारने की चेतावनी दी और सभी को एक कमरे में कैद कर दिया। इसके बाद डाकघर में लूटपाट की गई। हालांकि, अधिकृत रूप से लूटी गई राशि की पुष्टि नहीं हो सकी है। अनुमान के तौर पर लूट की रकम लगभग 2.43 लाख रुपए बताई जा रही है। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर SDPO कुमार ऋषि राज, SI पवन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। जबकि लुटेरे किस दिशा से आए और कहां भागे, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके बाद पुलिस आसपास के इलाकों में CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।