ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम

BIHAR NEWS : अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसे में रेलवे गैंगमैन की दर्दनाक मौत हो गई है।

Road Accident In Bihar
Road Accident In Bihar
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे के लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसे में रेलवे गैंगमैन की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पटना-बख्तियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को जाम कर दिया है।


जानकारी हो कि,पटना-बख्तियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक रेलवे गैंगमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के मोमिंदपुर गांव निवासी 42 वर्षीय लोरिक सिंह के रूप में हुई है, जो दानापुर रेलवे स्टेशन पर स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत थे। यह हादसा उस समय हुआ जब लोरिक सिंह अपनी तीन पहियों वाली स्कूटी से दानापुर में नाइट ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। 



वहीं, इसी दौरान फतुहा के फोरलेन पर नूतन पेट्रोल पंप के पास, एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा स्कूटी को लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे स्कूटी हाइवा के अगले पहिए में फंस गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। 


लोगों ने आनन-फानन में लोरिक सिंह को फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही लोरिक सिंह ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है बल्कि स्थानीय लोगों में भी भारी गुस्सा है जो अक्सर इस तरह के हादसों से जूझते रहते हैं।