ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

Road Accident in bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! बेलगाम डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया NH जाम

Road Accident in bihar : पटना में आज सुबह सड़क हादसा हुआ है। यह घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के एनएच 30 का बताया जा रहा है। जहां एक तेज रफ़्तार डंफर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला है। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Road Accident in bihar :
सड़क हादसा
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, पटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर डंफर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर जमकर हंगामा कर रहे हैं। फिलहाल,घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


इधर,घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है। इसके साथ ही लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश  जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हम आस-पास लगे सीसीटीवी की मदद से यह जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं कि ड्राइवर घटना के बाद इस रास्ते फरार हुआ है। इस मामले में आगे का एक्शन लिया जा रहा है।