ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर मौत, टुकड़ों में बिखर गई बाइक

PATNA : पटना में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में लोग असमय मौत के मुंह में समा जा रह हैं. ताजा मामला दनियावां-बिहटा-सरमेरा फोरलेन पर हुई है. जहां सिकंदरपुर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में लोग असमय मौत के मुंह में समा जा रह हैं. ताजा मामला दनियावां-बिहटा-सरमेरा फोरलेन पर हुई है. जहां सिकंदरपुर गांव के पास सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद बाइक टुकड़े-टुकड़े में बिखर गई. दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई.

तीनों मृतक दनियावां के ही रहने वाले थे. मृतकों में 24 साल के सर्वजीत कुमार, 23 साल के निवेश कुमार, और 22 साल के बिक्कू पासवान शामिल हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. 

बताया जाता है कि सर्वजित दो दोस्तों के साथ अपने नानी घर गया था. वहां से घर लौटने के दौरान सिकंदरपुर गांव के पास मारुति कार और बाइक में टक्कर हो गई. घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों तेज रफ्तार में थे. हादसे के बार कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.