ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 1 की मौत, आक्रोशित लोग सड़क जाम कर काट रहे बवाल

PATNA : पटना से सटे बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना बिहटा रोड को जाम कर दिया है औ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  पटना से सटे बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना बिहटा रोड को जाम कर दिया है और जमकर हंगामा कर रहे हैं. जिसके बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है. 

बताया जाता है कि एनएच 30 के देवकुली मोड़ के पास तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने बाइक सवार दो शख्स को रौंद दिया, जसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे को ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया है. मृतक की पहचान मनेर थाना के सुअरमरवा गांव के आकाश कुमार के रुप में की गई है. 

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जाम हटाने का प्रयास कर रही है. बिहटा में लगे जाम में सुबह से ही हजारों गाड़ियां फंसी हुई हैं। 





रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता